झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो सराइकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान एवं लंबित पेंशन भुगतान से संबंधित स्मार पत्र सौंपा


पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानपूर्वक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाए।
जिन आंदोलनकारियों की पेंशन स्वीकृत है, उनका भुगतान तत्काल प्रारंभ कराया जाए।
जिनके फाइल लंबित/अस्वीकृत/प्रक्रिया में हैं, उनकी शीघ्र समीक्षा कर पेंशन स्वीकृति सुनिश्चित की जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने यह भी अनुरोध किया कि
वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती (25 दिसंबर 2025) तथा
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जन्मदिवस (3 जनवरी 2026)
के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के सभी आंदोलनकारियों को सम्मानपूर्वक प्रशस्ति पत्र एवं लंबित पेंशन प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *