अक्षरा सिंह देंगी प्रस्तुति, जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से विश्वकर्मा पूजा पर भव्य सांस्कृतिक संध्या

जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 19 सितंबर को विधिवत विसर्जन किया जाएगा।

वहीं 20 सितंबर को मानगो स्थित ट्रांसपोर्ट पार्क में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह विशेष प्रस्तुति देंगी।

एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। एसोसिएशन के सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *