झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के खिलाफ भाजपा का जमशेदपुर में प्रदर्शन

Spread the love

जमशेदपुर : झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जमकर प्रदर्शन किया। हटिया विधायक नवीन जसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आदिवासी समाज के साथ लगातार अन्याय कर रही है। आदिवासी नेता सूर्य हसदा के एनकाउंटर और रिम्स-2 निर्माण के नाम पर जबरन आदिवासी भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

भाजपा ने मांग की कि सूर्य हसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराई जाए और रिम्स-2 अस्पताल का निर्माण दूसरी जगह पर किया जाए, ताकि आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रह सके। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस मामले में गंभीर कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा ने पूरे झारखंड में आज विरोध-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनहित की आवाज बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *