जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवरंग मोहल्ला में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है

पीड़िता सोनिया वर्मा अपने परिवार के साथ 8 सितंबर को कोर्ट के काम से छत्तीसगढ़ गई थीं. इस दौरान उन्होंने घर में ताला बंद कर दिया था. रविवार सुबह जब परिवार लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और भीतर से करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान गायब है. जानकारी के अनुसार, वर्मा परिवार को आज गया जाना था जहां उन्हें पिंडदान करना था. लेकिन घर लौटते ही चोरी का पता चलने पर परिवार स्तब्ध रह गया. घर से गहनों और कीमती सामान की चोरी की गई है. परिवार का कहना है कि 12 सितंबर को घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम होना था, जिसकी तैयारी चल रही थी. ऐसे समय में हुई यह घटना परिवार के लिए बड़ा झटका है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. सोनारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की इस बड़ी वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *