आदित्यपुर: आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान के उत्तरी छोर स्थित मुर्गा दुकान के पास से शनिवार तड़के सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई है

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सिंह रांची से यहां मालखाना का चार्ज देने आए थे. बताया जाता है कि अरुण सिंह पूर्व में आरआईटी थाने में ही पदस्थापित थे और अगले साल सेवानिवृत होने वाले थे. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुर्गा दुकान के पीछे उनका शव होने की सूचना दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *