
कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व मे निकाला गया, जंहा काफी संख्या मे कांग्रेस के कार्यकर्त्ता शामिक हुए, सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग को देश हित मे काम करना चाहिए, नाकि केंद्र सरकार के दबाव मे काम करना चाहिए, कांग्रेस नेता का साफ कहना है कि चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किस प्रकार इतने मतदाता अपने मतदान से वंचित रह जाएंगे, उन्होंने कहा कि देश मे चुनाव आयोग पर जनता का भरोसा है, मगर जिस प्रकार बिहार मे चुनाव आयोग ने मतदाता लिस्ट मे कटौती की है, उस कारण चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। जिसका कांग्रेस विरोध करता है आगे भी विरोध करता रहेगा।
धर्मेंद्र सोनकर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, जमशेदपुर।
वंही इस मामले मे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कांग्रेस देश प्रति कोई गरिमा नहीं है, कांग्रेस सत्ता के लालच मे इस तरह के विरोध करता रहा है, देश कैसे ऊचाई पर पहुंचे इसका उन्हें ख्याल नहीं है, केवल सत्ता के लोभ मे कांग्रेस केंद्र के अच्छे कामों को भी विरोध करता रहता है।
अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड।
