
जमशेदपुर: डिमना रोड, मानगो आस्था स्पेस टाउन स्थित गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने स्टील सिटी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अत्याधुनिक स्टील सिटी प्राइड अपार्टमेंट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 55 डिसीमल भूमि पर जी+8 मंजिला इस अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट्स और भूतल पर कमर्शियल स्पेस उपलब्ध होंगे।
स्टील सिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक उपदेश सिंह चावला ने जानकारी दी कि अपार्टमेंट में 1116 वर्ग फीट के 2 बीएचके और 1550 वर्ग फीट के 3 बीएचके फ्लैट्स अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किए जाएंगे। उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण में केवल लाल ईंटों और बेहतरीन मटेरियल का प्रयोग होगा।
बिल्डिंग में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और इको-फ्रेंडली वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चारों ओर से खुला यह अपार्टमेंट हरे-भरे पेड़ों से घिरा होगा। भूमि पूजन के मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
