मानगो में शनिवार को सुबह से ही यातायात व्यवस्था चरमराने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

Spread the love

मानगो चौक से लेकर मानगो गांधी मैदान तक, और वहीं ओल्ड पुरुलिया रोड से मानगो चौक तक लंबा जाम लग गया। दोनों ओर से वाहनों की कतारें सैकड़ों मीटर तक फैली रहीं। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर तक बना रहा, जिससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, आम राहगीर सभी प्रभावित हुए।जाम के कारणों में सड़क पर भारी वाहनों की धीमी रफ्तार, अवैध पार्किंग और संकरी लेन में ऑटो के अव्यवस्थित खड़े होने को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। जाम के बीच साकची से एमजीएम अस्पताल जा रही एक एम्बुलेंस भी फंस गई। मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी होने की आशंका से लोग चिंतित हो उठे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई बार एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने की कोशिश की गई, लेकिन घनी भीड़ और तंग जगह के कारण वाहनों को हटाना मुश्किल हो रहा था पुलिस ने जाम हटाने के लिए मानगो ट्रैफिक पोस्ट से अतिरिक्त जवानों को तैनात किया। कुछ जवान बाइक से आगे बढ़कर वाहनों को साइड कराते दिखे, जबकि अन्य जवान पैदल वाहनों के बीच जाकर ड्राइवरों को निर्देश देते रहे। पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालकों को निर्धारित स्टैंड पर खड़े रहने की चेतावनी दी जाम में फंसे एक यात्री ने बताया, मानगो में ट्रैफिक जाम रोज की समस्या बन गई है, लेकिन आज की स्थिति सबसे खराब है। 15 मिनट का रास्ता एक घंटे से ज्यादा लग रहा है वहीं एक स्थानीय दुकानदार ने कहा, जब तक अवैध पार्किंग और सड़क किनारे लगने वाले ठेले पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक मानगो चौक का हाल ऐसा ही रहेगा दोपहर तक पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य होने लगा, लेकिन लोगों में नाराजगी बनी रही। यातायात पुलिस ने अपील की है कि लोग धैर्य रखें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन लेकर न आएं, ताकि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *