संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

खास महल के प्रांगण में स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर मानव का प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, विद्यालय में बच्चों द्वारा स्वयं निर्मित राखियों की ‘राखी सेल’ का आयोजन भी किया गया, जिसका उद्देश्य अनाथालय के बच्चों के लिए धन जुटाना था।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन से न केवल रक्षाबंधन का पर्व मनाने का अवसर मिला, बल्कि जरूरतमंद बच्चों की मदद करने का भी सुअवसर प्राप्त हुआ। आयोजकों को विश्वास है कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण की भावना को और मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *