
चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सारंडा के दीघा-तिरिलपोंसी के इन्दकुटी जंगल के पास आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई है. घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक कोबरा बटालियन का एक घायल जवान को इलाज के लिए ओड़िसा के बिसरा अस्पताल भेजा गया है. बिसरा अस्पताल से घायल जवान को रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि अब तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं सकी है.
