
चांडिल झारखंड के निर्माता आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर चौका के फूलो झानो मोड़, सिञ डाहार में पातकोम दिशोम पारगाना महल के तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। श्यामल मार्डी ने दुख प्रकट करते हुए कहा, “गुरुजी शिबू सोरेन न केवल आदिवासियों, बल्कि समस्त झारखंडियों के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में जल, जंगल, जमीन, सूदखोरी और नशा मुक्ति के लिए अथक संघर्ष किया। उनके निधन से झारखंड ने एक महान सपूत खो दिया, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। इस मौके पर श्यामल मार्डी, महेंद्र टुडू, नारान हांसदा, मकर बास्के, नेपाल बेसरा, बुद्धेश्वर किस्कू, भानू हांसदा सहित कई लोग उपस्थित थे।
