
इसके लिए गुरुवार को निर्मल गेस्ट में हाउस में अध्यक्ष हेमेन्द्र हांसदा की अध्यक्षता में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धाजंलि अर्पित कर की गयी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. वहीं जनसभा में समाज के दिग्गज नेता सरना कोड, पेशा कानून, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013, लैंड बैंक, सीएनटी एक्ट पर चर्चा करेंगे. संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रुप से इन्द्र हेंब्रम, हरिमोहन टुडू, नन्दलाल सरदार, राज बांकिरा, गुरुचरण सोरेन, चन्द्राय मार्डी, प्रभाकर हांसदा, फागू हांसदा, स्वपन सरदार, सकला मार्डी, गांधी माहली, मिठुन मुर्मू, रायसेन टुडू, देवा सिंह, दुलाल हांसदा, खदाय मांझी, रामचन्द्र हेम्ब्रम उपस्थित रहे.
