सासाराम करबंदिया थाना क्षेत्र के अमरी टोला में पुलिस ने छापामारी कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है तथा 7 लड़कियों को पकड़ा गया वही एक संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया

Spread the love

जिसमें से तीन नाबालिक को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। जबकि चार युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छापामारी में पांच थाना की पुलिस ने मिलकर अमरी टोला में छापेमारी कर दशरथ नट नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही चार युवती हेमा देवी, बरखा देवी, मनीषा तथा बरखा कुमारी को पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली कि करबंदिया थाना क्षेत्र के अमरी टोला में देव व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पर कार्रवाई की गई तो पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवती के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। जिला में देह व्यापार का धंधा कई इलाके में फल फूल रहा है। समय-समय पर पुलिस इस पर कार्रवाई करती है। इसके बावजूद इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *