परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा गुरुद्वारा में 3 अगस्त की रात दान-पेटी से 10-12 हजार रुपये चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है

Spread the love

गुरुद्वारा के सचिव रविन्द्र सिंह के आवेदन पर थाना कांड संख्या 99/25, धारा 331(4)/305 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 5 अगस्त को सोपोडेरा निवासी शिया मुंडा (23), पिता सोनु मुंडा को घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी स्वीकार करते हुए बताया कि 5-6 हजार रुपये खर्च कर चुका है। उसकी निशानदेही पर 4,168 रुपये नकद व एक स्टील जैसी कृपाण बरामद हुई। बरामद राशि में 10 रुपये के 175 सिक्के, 5 रुपये के 226 सिक्के, 2 रुपये के 495 सिक्के और 1 रुपये के 298 सिक्के शामिल हैं।पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया। वह 2023 में परसुडीह थाना कांड संख्या 67/23 (धारा 457/380 भादवि) में जेल जा चुका है। शिया मुंडा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *