जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है.इस घटना में रवि नामक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है

जिसको तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी के जरिये तलाश की जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह का रहने वाला रवि अपने घर के बाहर खड़ा था. इसी बीच कुछ लड़के बाइक पर आये और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसको गोली लग गयी. गोली मारने के बाद सारे लोग वहां से भाग निकले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *