चांडिल सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के जलाशय में जलस्तर बढ़ने से 8 रेडियल गेट एक-एक मीटर खोल दिए गए

Spread the love

जिससे सुवर्णरेखा और खड़काई नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा। इस कारण पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई के इस्लामनगर में कई घरों में पानी घुस गया। स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब 50 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी
मज़हरुल बारी और सज्जाद हुसैन की टीम ने सिक्योरिटी टाटा स्टील और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस्लामनगर में पानी 15 से 20 फीट तक भर गया, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा।
बच्चे एल्वेस्टर के ऊपर अपनी सुरक्षा समझ रहे थे, लेकिन एल्वेस्टर टूटने लगे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।

रेस्क्यू टीम ने सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और ऊंची बिल्डिंग में आश्रय दिया।

वर्तमान स्थिति: लगातार बारिश और दोनों नदियों के जलस्तर बढ़ने से पूर्वी सिंहभूम जिला खतरे में है।प्रत्येक नदी में पानी की उफान देखने को मिल रही है। वोट की कमी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *