आजाद नगर थाना पुलिस ने ओल्ड पुरुलिया रोड से ऑटो चोरी करने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को जेल भेज दिया है

Spread the love

इन दो आरोपियों में आजाद नगर थाना क्षेत्र के बैटरी लाइन ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 12 का रहने वाला दानिश अंसारी उर्फ राजा और राज अंसारी हैं। इन दोनों को मानगो के जवाहर नगर नेचर पार्क के सामने से ऑटो के साथ पुलिस ने दबोचा था। इन दोनों से पूछताछ की गई है।

दोनों इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दानिश अंसारी और राज अंसारी पेशेवर चोर हैं। पहले भी दोनों कई मामलों में जेल जा चुके हैं। दानिश अंसारी सीताराम डेरा और मानगो इलाके से चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। राज अंसारी भी मानगो थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं को पहले अंजाम दे चुका है और दोनों मामले में वह जेल गया था। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि यह ऑटो रिक्शा हसीबुद्दीन खान का है। ऑटो रिक्शा ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 में एतमाद फ्लैट के सामने खड़ा था। जहां से शनिवार की रात दोनों आरोपियों ने ऑटो रिक्शा पार कर दिया था। ऑटो रिक्शा चोरी कर भाग गए थे। बाद में पुलिस ने दोनों चोरों की तलाश शुरू की। हसीबुद्दीन खान भी दोनों को तलाश रहे थे और इन दोनों को मानगो के नेचर पार्क के सामने से चोरी के ऑटो के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *