जमशेदपुर टाटा स्टील सिक्योरिटी द्वारा कंपनी परिसर से कॉपर केबल चोरी करते मंगलवार तड़के एक युवक को पकड़कर बिष्टुपुर थाना के हवाले किया गया था. जहां से युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के डीएम प्लांट (जोन चार) में रात करीब 12:30 बजे एक युवक को कंपनी के सुरक्षा गार्डों ने चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा था. आरोपी की पहचान जुगसलाई गरीब कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुबारक अली के रूप में की गई थी. बताया जाता है कि वह कंपनी में के अंदर अवैध रूप से घुसकर कॉपर केबल काट रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर टाटा स्टील सिक्योरिटी ने उसे तत्काल पकड़ लिया. उसके बाद कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को बिष्टुपुर थाना‌ को सौंप दिया. लेकिन, घटनाक्रम ने तब चौंका दिया जब युवक थाना परिसर से ही नाश्ता कर पानी पीने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिसया विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के भागने के तरीके की जांच की जा रही है और जल्द ही उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वही खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *