जमशेदपुर मे झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया

प्रेस वार्त्ता को प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रवक्ता संजय पाण्डेय एवं प्रवक्ता खुर्शीद हसन ने प्रेस वार्त्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे भारत का संविधान बाबासाहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी ने रचा है। इस संविधान में युवा, महिला, सभी समाज, सभी जाति के लोगों को समाहित कर सभी के लिए बनाया है। वर्तमान में भाजपा ने सिर्फ दो लोगों का संविधान चला रही है। आज मुल संविधान पर खतरा आ गई है। इसी उद्देश्य से आगामी 6 मई को राँची में पुराना विधान सभा मैदान के पास धुर्वा में सुबह 11:00 बजे से संविधान बचाओ रैली का वृहत आयोजन किया गया है।रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विशिष्ट अतिथि महामंत्री के सी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, इमरान प्रतापगढी, कन्हैया कुमार रैली को संबोधित करेंगे। रैली का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे। संगठन स्तर पर 24 जिला अध्यक्ष, सभी विधायक, सभी मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के अलावा संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्तागणों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *