शहर में अपराधी बेलगाम हो गया है ताजा मामला जुगसलाई थाना अंतर्गत स्वर्ण रेखा नदी किनारे का है.जहां वर्चस्व की लड़ाई में मात्र ₹200 के लिए दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई

और यह फायरिंग सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया मानो चंबल घाटी में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुट आमने-सामने है.वैसे सूत्रों की माने थे एक अपराधी को गोली लगी है लेकिन वह कहां इलाज कर रहा है पुलिस अभी खोजने में विफल है. वैसे अपराधी फायरिंग कर खरकाई नदी पार कर आदित्यपुर फरार हो गया. वैसे सूत्रों की माने ब्राउन शुगर को लेकर हुई है.बताया जा रहा है की आदित्यपुर और जुगसलाई ब्राउन शुगर का हब है और वर्चस्व की लडाई को लेकर लगातार घटना घटी रहती है. लेकिन शनिवार की दिन रात दो गुटों में हुई अंधाधुंध फायरिंग में यह साबित कर दिया है की जमशेदपुर में कानून नाम का कोई चीज नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *