जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत राष्ट्रीय मध्य विद्यालय कुंवर सिंह रोड के सरकारी स्कूल में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल में मेंटेनेंस का काम चल रहा है. आज सुबह स्कूल खोला गया तो देखा दूसरे तल्ले के क्लास रूम में खून से लतपथ एक युवा का शव पड़ा हुआ मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गई शव को तेजधार हथियार से गले में मारकर युवक की हत्या की गई मृतक की पहचान सौरभ शर्मा उर्फ पवन के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि युवक नशे का आदी था मगर स्कूल में कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है. वहीं पुलिस पूरे मामला की छानबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *