झारखंड के सबसे हॉट सीट सरायकेला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और राज्य के

Oplus_131072

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गम्हरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिलिंगोंड़ा के बूथ संख्या 220 में उन्होंने मतदान किया और राज्य के लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. वही चंपई सोरेन ने राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा एनडीए की सरकार बनने का दावा किया. इस बार उनके पौत्र और बाबूलाल सोरेन के पुत्र ने पहली बार मतदान किया. उन्होंने भी भाजपा के जीत का दावा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *