जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत कीताडीह ग्वाला बस्ती में सोए अवस्था में 27

वर्षीय युवक रोहित सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि मृतक स्कूल वैन चालक था. रोहित रात को अपने घर के बाहर खटाल में सोया था. सुबह परिजन जब जगाने गए तो उसके सर से खून निकल रहा था. आनन- फानन में परिजन उसे टीएम लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची बागबेड़ा पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ चल रही है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व बस्ती के ही कुछ युवकों ने जान से मारने की धमकी दी थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *