रोरो नदी में नहाने गयी दो बहनों में से एक की डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

चाईबासा: चाईबासा में रोरो नदी में नहाने गयी दो बहनों में से एक की डूबने से मौत हो गई है। हालांकि शव को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। गोताखोरों द्वारा डूबी लड़की के शव की तलाश की जा रही है। डूबने वाली लड़की का नाम जिकरा खान था। वह 13 साल की थी। जबकि उसकी बड़ी बहन नयाब गौहर को बचा लिया गया है। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें सुबह नहाने आयी थी। मां का देहांत हो चुका है और पिता बच्चन खान चालक का काम करते हैं। वह किसी काम से वाराणसी गए हुए हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदार शाहीन परवीन को बच्चियों की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी। जब दोनों बच्चियां नदी नहाने आई तो शाहीन परवीन भी पीछे-पीछे आई। जिकरा नदी में डूबने लगी तो बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह भी डूबने लगी। तब शाहीन परवीन बच्चियों को बचाने के लिए नदी में कूद गई। बड़ी बहन को तो बचा लिया लेकिन छोटी डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोर पहुंच गए। डूबी हुई बच्ची की खोज बिन अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *