गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के डुमरो गाँव के पास एनएच 75 बाईपास फोर लेन सड़क पर एक अनियंत्रत पिकप वाहन ने स्कूली बच्चो को लेकर जा रही टेम्पो मे जोरदार टककर मार दी।

घटना के बाद एक स्कूली बच्चे की घटना स्थल पर मौत हो ग ई जबकि दस से 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भाग रहे पिकप मे आग लगा दी और पुलिस के साथ हाथपाई करने लगी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी को भगा दिया गया वंही स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची है फिलहाल पुलिस और ग्रामीण आमने सामने है। परिजनो ने कहा की हमारे बच्चे को धक्का मारकर भाग रहा था हमलोग पिकप मे आग लगा दिए है एक बच्चे की मौत हुई है जबकि बाकि लोग घायल हो गए है। अभी अभी अस्पताल में एक और बच्चे की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *