चाईबासा: यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं या प्रकृति, जीव- जंतुओं और वनस्पतियों के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो आपको चाईबासा में बने प्रकृति व्याख्या केंद्र जरूर आना चाहिए। यहां आपको सारी जानकारी मिलेगी।

झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरूवा ने नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर यानी प्रकृति व्याख्या केंद्र का लोकार्पण किया। वन विभाग की पहल पर टाटा स्टील की ओर से करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से इस केंद्र का निर्माण चाईबासा शहर के तांबो चौक के पास वनपाल प्रशिक्षण केंद्र के बगल में कराया गया है। आज लोकार्पण हो गया। इसके साथ ही लोगों के भ्रमण के लिए इसे खोल दिया गया है। लोकार्पण के मौके पर सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मझगांव विधायक निरल पुरती, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केसरी, उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *