के उपलक्ष में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारियां दी जाएगी और योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। अभियान के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि चाईबासा सदर अस्पताल में 11 जुलाई को अभियान का शुभारंभ होगा और इस दौरान बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पूरे जिले में परिवार नियोजन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक, सास बहू सम्मेलन, प्रशिक्षण और कार्यशाला, परिवार कल्याण दिवस सहित अन्य तरह की गतिविधियां आयोजित होगी। सिविल सर्जन ने बताया कि गुरुवार को सांसद और विधायकों की मौजूदगी में सदर अस्पताल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके साथ ही इच्छुक लाभार्थियों की परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों को लेकर काउंसलिंग की जाएगी। जिला अस्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक परिवार नियोजन से संबंधित दीवार लेखन और बैनर पोस्टर एवं पंपलेट का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और अभियान से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। डॉ साहिर पाल,सिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम