
इसे लेकर भुक्तभोगी मनोज कुमार उपाध्याय ने कांडी थाना में आवेदन देकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार उपाध्याय के पिता आदित्य नारायण उपाध्याय की तबीयत खराब होने पर चेचरिया स्थित घर में ताला बंद कर इलाज कराने के लिए घर के सभी सदस्य गढ़वा चले गए थे। इस दौरान रात में चाेरों ने ताला तोड़कर एक सूटकेश समेत घर में सोने के गहने,बर्तन चोरी कर लिए।जाते वक्त चोरों ने सूटकेश को गांव के बाहर एक कल्वर्ट में फेंक दिया। एक पड़ोसी ने बाहर ग्रिल का ताला टूटा हुआ देखा तो मनोज कुमार उपाध्याय को मोबाइल फोन पर इसकी जानकारी दिया। इसके बाद परिवार के लोग घर पहुंचे और कांडी जाकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।