चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क में बस और बाईक के आमने-सामने से भिड़ंत में बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क में सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बाईक सवार दो युवक चाईबासा से जगन्नाथपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान टोंटो थाना क्षेत्र के जामडीह गांव के समीप एक मोड़ में बाईक और बस की भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाईक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक युवकों की पहचान चाईबासा के शुभम गुप्ता और झींकपानी के राशनलाल गोप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद टोंटो थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस बस की भी खोजबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *