जमशेदपुर से चोरी के सुमो गोल्ड गाड़ी से बेरियर तोड़कर फरार हो रहे दो शातिर अपराधियो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा, पुछताव के दौरान ने कई राज उगलेगिरिडीह

Spread the love

राज्य की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर से सुमो गोल्ड की चोरी कर गिरिडीह पहुंचे दो अपराधियों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालाकि गिरफ्तारी से पहले दोनो इसी सुमो गोल्ड से पपरवाटांड में पुलिस को देखते हुए नगर निगम के टोल टैक्स वसूली बेरियर को तोड़ कर फरार हो गए थे। इस दौरान दोनों अपराधी बेरियर तोड़ कर बेंगाबाद थाना क्षेत्र की तरफ फरार होने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उस इलाके में नाकेबंदी हो चुका था। लिहाजा, दोनो अपराधी दुबारा शहर की तरफ घुस गए। इस दौरान बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने ऑपरेशन चलाते हुए दोनो को मेट्रोस गली से दबोचा। जबकि दोनो के पास से चोरी का सुमो गोल्ड गाड़ी भी बरामद हो गया। एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने रविवार को शहर के मेट्रोश गली से दोनो अपराधियो को सुमो गोल्ड गाड़ी के साथ दबोचा। वही अब पुलिस दोनो अपराधियो से पूछताछ कर रही है। दोनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ डकैती के कई केस दर्ज है। जबकि दोनो कुछ दिनों पहले ही वाहनों की चोरी के आरोप में जमशेदपुर के जेल से जमानत निकले है। गिरफ्तार अपराधियो में जमशेदपुर के मानगो थाना इलाके के अलबेला गार्डन रोड निवासी मोहम्मद सफीक अली और मानगो के उलीडीह निवासी राशिद हुसैन उर्फ चिकना है। पुलिस की माने तो चिकना के खिलाफ उलीडीह में हत्या और रंगदारी मांगने के साथ फायरिंग करने तक का भी केस दर्ज हैं। हालाकि जमशेदपुर से गाड़ी गिरिडीह क्यों आए, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *