सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के झरखण्ड के लातेहार जिला के कुमंडीह स्टेशन के पास हादसा की शिकार हुई है.

इस दुर्घटना में अब तक तीन यात्रियों के मरने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी, इस दौरान किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है.अफवाह आग की तरह फैली और इसे सुनने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे. इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ गई जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई है. मृतकों में दो पुरूष जबकि एक महिला है. मृत यात्रियों की पहचान नही हो पाई है. मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *