भुइयांडीह स्वर्ण रेखा घाट के कर्मचारियों ने की हड़ताल, कई घंटे तप रहा अंतिम संस्कार का काम

Spread the love

जमशेदपुर


जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्वर्णरेखा घाट के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। हड़ताल के बाद अंतिम संस्कार का काम कई घंटे तक बंद रहा। बर्निंग घाट पर हड़ताल देखकर लोग परेशान हो गए। कई लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे। इन लोगों को बिष्टुपुर के पार्वती घाट जाना पड़ा। वहां अंतिम संस्कार हुआ। बर्निंग घाट के कर्मचारियों के हड़ताल करने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता पवन अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बात की। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनका वेतन 8300 प्रति माह है। इसे बढ़ाकर ₹15000 किया जाए। उनका कहना था की लकड़ी के काम में उन लोगों ने ₹1500 खर्च किए। लेकिन प्रबंधन यह पैसा नहीं दे रहा। इसी के चलते वह लोग हड़ताल पर बैठे हैं। पवन अग्रवाल ने प्रबंधन से बात की तो प्रबंधन ₹1500 देने पर राजी हो गया। वेतन वृद्धि पर भी विचार किया जाएगा। इसके बाद हड़ताल खत्म हो गई और अंतिम का संस्कार का काम शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *