
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन ने मंगलवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की जनसभा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार राहुल गांधी के निशाने पर रहे। मुस्लिम आरक्षण, संविधान में बदलाव, आदिवासियों पर अत्याचार, आदिवासियों के अधिकार, आरक्षण समाप्त करने सहित कई अन्य मद्दे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चौतरफा गिरने की कोशिश की। गरीब परिवारों की महिला सदस्य को साल में एक लाख रुपए दिये जाने के इंडी गठबंधन के वादे को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि 22 उद्योगपतियों को अमीर बनाया जा रहा है, जबकि हिंदी गठबंधन की सरकार देश के करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि झारखंड की जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। इसे कोई छीन नहीं सकता है। जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है। जुमलाबाजी के जरिए मतदाताओं को भ्रमित कर रही है। बेरोज़गारी और महंगाई से लोग परेशान हैं। आदिवासी मूलवासी को धोखा दिया है। हम आदिवासी की परंपरा व संस्कृति को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री चाईबासा आकर आदिवासी मूलवासी के हित के बारे में कुछ नहीं कहा। आरक्षण विरोधी है। संविधान विरोधी है। जोबा मांझी को जिताने की अपील। शहीद देवेंद्र मांझी की शहादत को याद करते हुए जीताना है। गठबंधन सरकार स्थानीय भाषाओं को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेगी।जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि वोट के चोट से तानाशाही सरकार को सबक सिखाना है। 13 मई को सभी लोग तीर कमान पर वोट देकर इंडी गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी को जिताईये और दिल्ली भेजिए। तभी केंद्र सरकार को करारा जवाब मिलेगा।