
तमाड़*—खुंटी लोकसभा क्षेत्र में जब से बिरसा विकास समिति के महासचिव पूर्व मंत्री राजा पीटर जी ने चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया है तब से ही यहां की राजनीतिक फिज़ा बदली हुई है।राजा पीटर और उनकी धर्मपत्नी आरती राजा पीटर लगातार भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में कार्यक्रम कर रहे हैं।आज पूर्व मंत्री राजा पीटर जी ने जहां तमाड़ अड़की के दर्जनों गांवों में सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकाल कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा वहीं आज उनकी धर्मपत्नी आरती राजा पीटर ने तमाड़ के कुबासाल मुकरूमडीह बारुहातु बागालडीह दाडि़दा डिमनीया पाकुड़कोचा पापड़ाछूटुप में डोर टु टोर लोगों से भेंट कर भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। लोगों से कहा कि हम सबों को मोदी जी को तीसरी प्रधानमंत्री बनाना है। मौके पर संतोष कुमार मुण्डा अनिमा मल्लिक नंदा नायक भारती देवी सहित और भी महिलाएं थीं।