जमशेदपुर भाजपा प्रत्याशी विद्दूत वरन महतो नामांकन

जमशेदपुर संसदीय सीट मे भाजपा के तरफ से उम्मीदवार विद्दूत वरन महतो ने मंगलवार कों अपना नामांकन दाखिल किया, इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री जोगेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस उपस्थित रहे, उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल कों अपना नामांकन पत्र सौंपा. इसके बाद साकची स्थित बोधि मैदान मे एक सभा का आयोजन किया गया, जहाँ जिले भर से सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल हुए, इस दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रीयों का अभिनन्दन किया गया, सभी ने इस दौरान एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी विद्दूत वरन महतो कों जीत दिलवाकर दिल्ली भेजनें का संकल्प लिया, मौजूद वक्ताओं ने कहा कि केंद्र मे नरेन्द्र मोदी के सरकार ने अंत्योदय का विकास किया है, उनके नेतृत्व मे देश लगातार विकास के नये आयाम छू रहे हैं, भारत का डंका विश्व भर मे बज रहा है और इस गति कों देश कि जनता रुकने नहीं देगी और इस बार भाजपा 400 सीटों से ज्यादा सीटें हासिल कर नरेन्द्र मोदी के हाथों कों मजबूती प्रदान करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *