चांडिलसरायकेला जिला के चांडिल में शनिवार को श्री श्री बजरंग अखाड़ा हाटतोला की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई.

ढोल- नगाड़े और ताशे के साथ भव्य रूप से निकाली गई शोभायात्रा सह झंडा जुलूस में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए. इस दौरान चांडिल की सड़कों पर आस्था के साथ राम भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. चारों ओर जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे. जुलूस चांडिल हाटतोला से प्रारंभ होकर एनएच 32 होते हुए चांडिल चौक बजार, बस स्टैंड, पुन: चौक बजार होते हुए डैम रोड पहुंची. इस दौरान पुलिस के जवान तैनात किए गए थे. मौके पर अखाड़ा के अध्यक्ष सुनील कुमार गोप, सचिव मिलन प्रामाणिक, तापस मंडल झामुमो के केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, खोगेन महतो, भाजपा युवा नेता आकाश महतो, समाजसेवी हिकीम महतो, बोनू सिंह सरदार के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *