नवरात्रि के आज दुसरे दिन श्री श्री मां ब्रह्मचारिणी दुर्गा शक्ति की आराधना करते हुए पीएसएफ के रक्तवीर योद्धा अवधेश कुमार वर्मा ने अपना 39 बां एसडीपी रक्तदान को मां भगवती के नाम किया समर्पित.

आज दिनांक 10 अप्रैल 2024, चारों और नवरात्रि यानी श्री श्री मां भगवती की पुजा अर्चना में लीन हैं. वहीं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी पीएसएफ एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आह्वान पर, आज नवरात्रि के दुसरे दिन श्री श्री मां ब्रह्मचारिणी दुर्गा शक्ति स्वरूपा की आराधना करते हुए पीएसएफ के रक्तवीर योद्धा अवधेश कुमार वर्मा ने, अस्पताल में इलाजरत किसी जरूरतमंद के लिए, 39 बां सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान कर अपना 80 बां स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान को पुरा किया. और इसी एसडीपी रक्तदान के जरिए पीएसएफ ने एसडीपी रक्तदान के अभियान में 826 बां एसडीपी रक्तदान को भी पूर्ण कर लिया. रक्तदान करने के पश्चात रक्तवीर योद्धा अवधेश को जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की और से प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस पावन बेला पर उपस्थित रहे जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, अनुभवी एवं वरीय चिकित्सक डॉक्टर लव बहादुर सिंह, अनुभवी तकनीशियन मनोज कुमार महतो, श्रीदीप साहा एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *