जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत की किंउडीह निवासी 22 वर्षीय अनीता हसदा की मौत मामले में ग्राम वासियों ने परसुडीह थाने का घेराव कर करवाई की मांग की


पिछले दिनों परसुडीह थाना अंतर्गत किंउडीह निवासी 22 वर्षीय अनिता हांसदा की मौत हुई थी, ससुराल वालों ने इस मामले में पुलिस को बताया था कि अनीता हांसदा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, दूसरी तरफ महिला के मायके वालों ने इस मामले को हत्या करार दिया और इस मामले में परसुडीह थाने में मामला दर्ज कराया,हालांकि इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है पर अब तक सास ससुर को गिरफ्तार नहीं करने साथ ही दैनिक अखबार में महिला के मौत के पीछे महिला के साथ अवैध संबंध के खबर को प्रकाशित किया गया था जिससे आक्रोशित महिला के मायके वालों ने परसुडीह थाने का घेराव किया, और जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की, इस मामले में परसुडीह पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया इसके बाद ग्रामीण शांत हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *