लोहरदगा स्कूली बच्चों को कराया गया जंगल भ्रमण, वनों और वन्यजीवों के बारे में दी गई जानकारी।


वन विभाग की प्रदेशभर में वन्य जीव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान वन विभाग की ओर से वन्य जीव संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में लोहरदगा रेंज कार्यालय के अधीन से वन्य जीव सप्ताह के तहत लोहरदगा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के स्कूली बच्चों को रांची के ओरमांझी जंगल का भ्रमण कराने हेतु ले जाया गया हैं। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए झारखंड वन बचाव के डायरेक्टर दशरथ ठाकुरऔर सहायक वनपाल मुकेश प्रजापति ने बच्चों को वनों और वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी।।।बच्चों को शिविर के माध्यम से प्राकृतिक पथ भ्रमण करवाया जाएगा जिसमे बच्चे विभिन्न प्रकार के जानवरों,वृक्ष एवं जलीय जंतुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *