नौरांगराय सूर्य देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल के शिक्षिका का आकस्मिक निधन।

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) नौरांगराय सूर्य देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल के शिक्षिका देवनती दीदी जी का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनकी निधन की सुचना पाकर विधालय के छात्रों में शोक की लहर दौड़ पड़ी वे एक कर्तव्य परायण, कर्मठ, शालीन एवं सरल स्वभाव की थी। समस्त विद्यालय परिवार की ओर से ईश्वर से उनकी आत्मा शांति हेतु शोक सभा आयोजित कर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार, पंचानंद दास, परिमल महतो, शेखर सिंह, देवाशीष मंडल, सौरभ बनर्जी, देवव्रत मंडल, मोतीलाल महतो, सविता दत्त,पूजा कौर, रामविलास भुईंया सहित विधालय के सभी लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *