मानगो एकता नगर में महीने भर से दो सौ घरों में पानी के लिए मचा हाहाकार। जल समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय में जल्द होगा प्रदर्शन – विकास सिंह

जमशेदपुर



मानगो के शंकोसाई के एकता नगर में बिगत डेढ़ महीना से पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं । पानी के लिए लोगों का जीना मुहाल हो गया है स्थानीय लोगों के द्वारा दर्जनों पत्राचार मानगों नगर निगम एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय में जलापूर्ति नहीं होने के संबंध में किया है लेकिन ऊंची पहुंच और रसूख नहीं रखने के कारण लोगों की सुनवाई आज तक नहीं हुई हैं त्यौहार का समय आ गया है पानी के लिए लोग घर की साफ सफाई नहीं कर पा रहे हैं मोहल्ले में एकमात्र चापाकल है जहां से लोग लंबी कतार लगाकर पानी लेते हैं । पानी ढोने में कई घंटे लोगों का लग जाता है दैनिक मजदूरी करने वाले लोग सप्ताह में दो दिन पानी की व्यवस्था करने के कारण काम में नहीं जा पाते हैं जिसके कारण उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो जा रही है । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते हुए समस्या का समाधान जल्द करने की बात करते हुए कहा की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो उपायुक्त कार्यालय में लोगों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *