सृष्टि मानव विकास सेवा समिति संस्था के द्वारा सोनारी आर्मी कैंप में जवानों के कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया और उनके लंबी उम्र की कामना की गई

हर वर्ष संस्था द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार उन भाइयों के साथ मनाया जाता है जो अपने घर परिवार को छोड़कर देशवासियों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं इस वर्ष भी सोनारी आर्मी कैंप पहुंचकर संस्था के अध्यक्ष रानी गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने जवानों के कलाई पर राखी बांधकर उनके बेहतर स्वास्थ्य लंबी आयु और उनकी खुशी की कामना की ताकि वह हमेशा स्वस्थ रहें और इसी तरह से देशवासियों की रक्षा करते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *