जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने एक बार फिर ट्रेलरों के भाड़े मे बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर आंदोलन करने की घोषणा कर दी है.

शनिवार कों टाटा कंपनी मे होने वाले टेंडर मे अगर किसी वेंडर ने कम रेट पर टेंडर उठाया तो इनके द्वारा कंपनी का पार्किंग गेट जाम कर आंदोलन किया जायेगा.

एक वार्ता के दौरान यूनियन ने इसकी जानकारी दी, उन्होंने कहा की आज के तारिक मे डीजल के दाम 100 रूपए हो गए हैं, साथ ही नये वाहनो मे दामों मे भी बेतहासा वृद्धि हुई है, ऐसे मे लोकल ट्रेलर के मालिकों कों आज भी वर्षो पुराना रेट दिया जा रहा है, यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने कहा की कंपनी के कुछ वेंडर ऐसे है जो इस राज्य के भी नहीं है और बाहर से यहाँ आकर वें कम रेट मे कंपनी से टेंडर उठा रहे हैं, जबकि उक्त रेट मे उनका खुद का नुसकान है, इन्होने कहा की ये वैसे वेंडर है जो अपने काले धन कों इस आड़ मे सफ़ेद करने मे जुटे है, ऐसे मे यहाँ के लोकल ट्रेलर मालिक अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, इन्होने कंपनी प्रबंधन कों अपना मांग पत्र भी सौंप दिया है और कहा की ही वाज़िब रेट से अगर किसी वेंडर ने कम रेट मे टेंडर उठाया तो इनके द्वारा एक बार फिर जोरदार आंदोलन किया जायेगा और इसकी पूरी जवाबदेही कंपनी के वेंडरों एवं कंपनी प्रबंधन की होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *