जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में अज्ञात अपराधियों द्वारा मोहम्मद शकील के घर पर देर रात 4 से 5 राउंड गोलियां चलायी गई. मोहम्मद शकील कन्वॉय चालक है.

V o : मोहम्मद शकील 25 जुलाई की रात लगभग 7:30 बजे आसनसोल चले गए थे. तभी देर रात करीब 1:00 बजे फायरिंग हुई. घर में उस वक्त करीब 5 लोग थे, जिसमें चार महिला और एक पुरुष शामिल थे. परिवार के लोगों कहना है कि जिस रूम में मोहम्मद शकील सोते है, उसी रूम पर हमला करने के लिए अपराधी आये थे. सूत्र बताते हैं कि अपराधी पकड़ा गया है. मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अभी जांच की जा रही हैं, पकड़ाया कोई नहीं है. घटनास्थल से चार खोखा बरामद हुआ है. सूत्र बताते हैं कि आरोपी हथियार के साथ पकड़ा गया है. पुलिस ने 2 घंटे में ही अपराधियों को पकड़ ली. पुलिस पूरा घटना की जांच कर रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *