भाजपा नेता विमल बैठा बोंटा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल, संस्कृति बचाने की अपील

Spread the love


पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के बोंटा गांव में सोलोआना कमेटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोहिन पर्व के मौके पर दो दिवसीय चड़क मेला का आयोजन किया गया। पहले दिन सोमवार को रात्रि जागरण के रूप में छऊ नृत्य का आयोजन हुआ और दूसरे दिन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम (झुमुर संगीत) का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भाजपा नेता विमल बैठा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन किया। संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के समक्ष सच्चे मन से प्रार्थना करने वालों की मनोकामना भगवान अवश्य ही पूरी होती है। उन्होंने झुमुर संगीत को झारखंडी संस्कृति का अंग बताते हुए इसे बचाये रखने की अपील युवाओं से की। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने आनंद उठाया। इस दौरान गोपाल माहली, मृत्युंजय महतो, चंदन सिंह, ईश्वर सिंह, सुफल सिंह व कार्तिक सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *