मानगो विकास समिति मानगो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और समस्या समाधान हेतु करेगी संघर्ष

Spread the love

मानगो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु मानगो विकास समिति ने नई पहल शुरू की है। समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि हमने मानगो के विकास का जो सपना देखा था और संघर्ष किया था उनमें से अनेक उपलब्धि हासिल करने में हम सफल रहे परन्तु अभी भी अनेक समस्याएँ बरकरार हैं और इनके समाधान हेतु पूरी उर्जा के साथ संघर्ष की शुरुआत की जा रही हैI
मानगो में पेयजल उपलब्ध कराने में निगम आंशिक रुप से सफल है। मानगो जलापूर्ति योजना का लाभ सबको समान रूप से नहीं मिल रहा है।गत दिनों हमने पेयजल स्वच्छता विभाग के एसडीओ साहब, कनीय अभियंता, मिस्त्री आदि को उन इलाकों की सूची उपलब्ध कराकर जलापूर्ति सभी इलाकों में समान रुप से उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी। कार्य शुरू तो अवश्य हुआ पर मंथर गति से। लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही थी। इस विषय को समिति के अध्यक्ष ने जिले की उपायुक्त महोदया के संज्ञान में दिया और सहृदय उपायुक्त महोदया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने अधीनस्थ निगम के कार्यपालक अधिकारी को तत्संबंधी आदेश दिया। पश्चात युद्ध स्तर पर काम शुरू हुआ और कुछ इलाकों में आंशिक रूप से ही सही जलापूर्ति बहाल हुई है।
समिति का यह प्रयास है कि जलापूर्ति सभी इलाकों में समान रुप से बहाल हो और कोई भी इलाका इस योजना में आच्छादित होने से वंचित न रहे। इसके लिए समिति प्रत्येक इलाकों के निवासियों से संपर्क कर वस्तु स्थिति के सही आकलन का अभियान शुरू कर रही है। समिति ने सभी मानगो वासियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
ओंकार नाथ सिंह
अध्यक्ष
मानगो विकास समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *