जमशेदपुर शहर के तमाम मस्जिदों में ईद का नमाज पढ़ा गया जिसके बाद सभी ने ईद की एक दूसरे को बधाई

जमशेदपुर शहर में धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया जहां 1 महीने के रोजा पावन महीना का समापन होने के बाद आज इन लोगों ने मनाया जहां सुबह-सुबह जमशेदपुर शहर के तमाम मस्जिदों में ईद का नमाज पढ़ा गया जिसके बाद सभी ने ईद की एक दूसरे को बधाई दी, तो वही लोगों ने एक दूसरे से गले मिला कर भाईचारा का संदेश दिया इतना ही नहीं क्या बच्चे क्या बड़े सभी लोग ईद के पर्व में सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ा और उसके बाद एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी वही ईद पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, वही मुस्लिम भाइयों ने कहा कि 1 महीने का रोजा का समापन होने के बाद आज हम ईद मनाते हैं जहां ईद पर्व की सभी को बधाई देते हैं साथ ही साथ आज हमारे घरों में सेवई खाने हमारे तमाम धर्म के लोग आते हैं और हम उनके साथ सेवई खाकर ईद पर्व धूमधाम से मनाते हैं शहर शांत रहे और हम सब धर्म के लोग एक होकर शांति का संदेश देते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *