आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया. आमतौर पर सभी पर्व त्योहार बड़े ही धूमधाम और खुशियों के साथ मनाए जाते हैं

आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया. आमतौर पर सभी पर्व त्योहार बड़े ही धूमधाम और खुशियों के साथ मनाए जाते हैं. लेकिन गुड फ्राइडे ऐसा पर्व है, जिसे प्रभु यीशु के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसलिए इसे ब्लैक फाइडे भी कहा जाता है और इस दिन लोग प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर शोक जताते हैं.



-गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था. इसलिए लोग इस दिन को शोक के रूप में भी मनाते हैं. यही कारण है कि आम दिनों की तरह गुड फ्राइडे पर चर्च में घंटी न बजाकर लकड़ी के खटखटे बजाए जाते हैं और क्रॉस चुनकर प्रभु यीशु का स्मरण किया जाता है. इधर जमशेदपुर के विभिन्न गिरजा घरों में ईसाई धर्मावलंबियों के द्वारा प्रभु यीशु का स्मरण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *