जमशेदपुर जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस समारोह बृहस्पतिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बागुनहातू में आयोजित किया

जमशेदपुर जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस समारोह बृहस्पतिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बागुनहातू में आयोजित किया. मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवर दास मौजूद थे. कार्यक्रम में मौजूद 10 बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि भाजपा ने यह मुकाम कार्यकर्ताओं के संघर्ष की बदौलत हासिल किया है. कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. करोड़ो कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. सभी कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना. संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया.विश्व में बढ़ा देश का नाम रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल में देश में हर वर्ग के लोगों का तेजी से विकास हुआ. किसानों का सम्मान निधि,करोड़ो महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ, गरीबों को मुफ्त राशन मिला. इन नौ वर्षों में देश का मान विश्व में तेजी से बढ़ा. आज विश्व प्रधानमंत्री के नेतृत्व कौशल का लोहा मान रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *