भगवान सिंह सीजीपीसी के प्रधान बने 170 मतों के अंतर से मिंदी को हराया महेंद्र सिंह 3 मतों में सिमटे

Spread the love




जमशेदपुर। कोल्हान के सिखों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान भगवान सिंह चुन लिये गए हैं। उन्होंने 170 मतों के विशाल अंतर से हरमिंदर सिंह मिंदी को हराया। नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान और पूर्व उपाध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह मात्र 3 वोटों पर सिमट गए।
भगवान सिंह को 170 मत प्राप्त हुए जबकि हरमिंदर सिंह मिंदी को 10 वोट और महेंद्र सिंह को मात्र 3 वोट पर संतोष करना पड़ा।
निर्धारित समय के अनुसार बुधवार की सुबह 10:00 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और इसमें 211 प्रतिभागियों को मत का अधिकार मिला हुआ था।
अरदास कदमा गुरुद्वारा के प्रधान सुखविंदर सिंह ने की और सबसे पहले मताधिकार का प्रयोग साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान निशांत सिंह एवं उनके अन्य 9 सदस्यों ने किया। रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी एवं साकची गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू के मतदान बहिष्कार का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।
211 में से 185 प्रतिभागियों ने अपने मतों का प्रयोग किया।170 मत मानगो गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं उम्मीदवार भगवान सिंह को, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमिंदर सिंह को 10 मत एवं नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह को 3 मत मिले एवं 2 मतों को तकनीकी कारणों से अवैध घोषित कर दिया गया।
मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भगवान सिंह को चुने जाने की घोषणा कर दी गई और इसके साथ ही समर्थकों ने पटाखे फोड़ कर दिवाली मनाई तथा ढोल पर भांगड़ा डालने लगे।
इसके बाद सभी गुरुद्वारा पहुंचे और वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का शुकराना अदा किया। यहां पांच सदस्य समिति के तारा सिंह ने मतदान परिणाम की घोषणा की और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर वोटरों एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया। वहीं पांच सदस्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह ने भूल चूक के लिए संगत से माफी मांगी। समिति के नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरुदयाल सिंह, दलजीत सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। यहां तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, नए प्रधान भगवान सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज एवं संगत के प्रति आभार जताया और विश्वास दिलाया कि अब सभी को साथ लेकर चला जाएगा और किसी प्रकार का भेदभाव पूर्ण व्यवहार नहीं होगा। ऐसा कोई कृत्य नहीं होगा जिससे कौम की बदनामी हो और सिखों का सर नीचा हो। यहां स्त्री सत्संग सभा की गुरमीत कौर की ओर से सिरोपा भेंट किया गया और संगत के बीच लड्डू वितरण किए गए।
भगवान सिंह की जीत पर एक 100 किलो का हार जोगिंदर सिंह जोगी, गुरदीप सिंह पप्पू, गुरचरण सिंह बिल्ला, दमनप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह भामरा, सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलदीप सिंह बुग्गै,जसवीर सिंह सोनी, मोनी, सरबजीत सिंह आदि ने पहनाया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रधान निशान सिंह, प्रधान जगजीत सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, प्रधान दलबीर सिंह, प्रधान लखविंदर सिंह, प्रधान महेंद्र सिंह प्रधान बलदेव सिंह, प्रधान गुरमुख सिंह खोखर, टूइला डूंगरी बिरसानगर सहित विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान एवं समर्थक उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया सफल बनाने में चुनाव पदाधिकारी एवं तीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह चरणजीत सिंह एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। जहां सुबह से रैफ की टीम मौके पर तैनात थी वही साकची थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक संजय सिंह एवं उनकी टीम मुस्तैद थी और दंडाधिकारी भी चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *